Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Rigveda Mandal 1 / Sukta 118 / Mantra 11

191 Sukta
11 Mantra
1/118/11
Devata- अश्विनौ Rishi- कक्षीवान् Chhanda- भुरिक्पङ्क्ति Swara- पञ्चमः
Mantra with Swara
आ श्ये॒नस्य॒ जव॑सा॒ नूत॑नेना॒स्मे या॑तं नासत्या स॒जोषा॑:। हवे॒ हि वा॑मश्विना रा॒तह॑व्यः शश्वत्त॒माया॑ उ॒षसो॒ व्यु॑ष्टौ ॥

आ । श्ये॒नस्य॑ । जव॑सा । नूत॑नेन । अ॒स्मे इति॑ । य॒त॒म् । ना॒स॒त्या॒ । स॒जोषाः॑ । हवे॑ । हि । वा॒म् । अ॒श्वि॒ना॒ । रा॒तऽह॑व्यः । श॒श्व॒त्ऽत॒मायाः॑ । उ॒षसः॑ । विऽउ॑ष्टौ ॥

Mantra without Swara
आ श्येनस्य जवसा नूतनेनास्मे यातं नासत्या सजोषा:। हवे हि वामश्विना रातहव्यः शश्वत्तमाया उषसो व्युष्टौ ॥

आ। श्येनस्य। जवसा। नूतनेन। अस्मे इति। यातम्। नासत्या। सजोषाः। हवे। हि। वाम्। अश्विना। रातऽहव्यः। शश्वत्ऽतमायाः। उषसः। विऽउष्टौ ॥ १.११८.११

Ashtak » 1 Adhyay » 8 Varga » 19 Mantra » 6

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
हे (नासत्या) सत्ययुक्त (अश्विना) समस्त गुणों में रमे हुए स्त्री-पुरुषो वा सभासेनाधीशो ! (सजोषाः) जिसका एक सा प्रेम (रातहव्यः) वा जिसने भली-भाँति होम की (सामग्री) दी वह मैं (शश्वत्तमायाः) अतीव अनादि रूप (उषसः) प्रातःकाल की वेला के (व्युष्टौ) विशेष करके चाहे हुए समय में जिन (वाम्) तुमको (हवे) स्तुति से बुलाऊँ वे तुम (हि) निश्चय के साथ (श्येनस्य) वाज पखेरू के (जवसा) वेग के समान (नूतनेन) नये रथ से (अस्मे) हम लोगों को (आ, यातम्) आ मिलो ॥ ११ ॥
Essence
स्त्री-पुरुष रात्रि के चौथे प्रहर में उठ अपना आवश्यक अर्थात् शरीर शुद्धि आदि काम कर फिर जगदीश्वर की उपासना और योगाभ्यास को करके राजा और प्रजा के कामों का आचरण करने को प्रवृत्त हों। राजा आदि सज्जनों को चाहिये कि प्रशंसा के योग्य प्रजाजनों का सत्कार करें और प्रजाजनों को चाहिये कि स्तुति के योग्य राजजनों की स्तुति करें। क्योंकि किसी को अधर्म सेवनेवाले दुष्ट जन की स्तुति और धर्म का सेवन करनेवाले धर्मात्मा जन की निन्दा करने योग्य नहीं हैं, इससे सब जन धर्म की व्यवस्था का आचरण करें ॥ ११ ॥इस सूक्त में स्त्री-पुरुष और राजा-प्रजा के धर्म का वर्णन होने से इस सूक्त के अर्थ की पिछले सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति समझनी चाहिये ॥यह एकसौ अट्ठारहवाँ सूक्त और उन्नीसवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥
Subject
फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।