Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 2

Atharvaveda 7/72/2

118 Sukta
3 Mantra
7/72/2
Devata- इन्द्रः Rishi- अथर्वा Chhanda- त्रिष्टुप् Suktam- इन्द्र सूक्त
Mantra with Swara
श्रा॒तं ह॒विरो ष्वि॑न्द्र॒ प्र या॑हि ज॒गाम॒ सूरो॒ अध्व॑नो॒ वि मध्य॑म्। परि॑ त्वासते नि॒धिभिः॒ सखा॑यः कुल॒पा न व्रा॑जप॒त चर॑न्तम् ॥

श्रा॒तम् । ह॒वि: । ओ इति॑ । सु । इ॒न्द्र॒ । प्र । या॒हि॒ । ज॒गाम॑ । सूर॑: । अध्व॑न: । वि । मध्य॑म् । परि॑ । त्वा॒ । आ॒स॒ते॒ । नि॒धिऽभि॑: । सखा॑य: । कु॒ल॒ऽपा: । न । व्रा॒ज॒ऽप॒तिम् । चर॑न्तम् ॥७५.२॥

Mantra without Swara
श्रातं हविरो ष्विन्द्र प्र याहि जगाम सूरो अध्वनो वि मध्यम्। परि त्वासते निधिभिः सखायः कुलपा न व्राजपत चरन्तम् ॥

श्रातम् । हवि: । ओ इति । सु । इन्द्र । प्र । याहि । जगाम । सूर: । अध्वन: । वि । मध्यम् । परि । त्वा । आसते । निधिऽभि: । सखाय: । कुलऽपा: । न । व्राजऽपतिम् । चरन्तम् ॥७५.२॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. एक गृहस्थ संयम-जन्यशक्ति ब ज्ञान के परिपाक से अपने आश्रम को बड़ी सुन्दरता से पूर्ण करता है। इसके द्वारा गृहस्थ में (हविः श्रातम्) = हवि का ठीक परिपाक किया गया है [हु दानादनयोः] यह सदा देकर बचे हुए को खानेवाला बना है। अब गृहस्थ को समासि पर हे (इन्द्र) = जितेन्द्रिय पुरुष (उ) = निश्चय से (सुआप्रयाहि) = अच्छी प्रकार घर से जानेवाला बन, अर्थात् तू अब वनस्थ होने की तैयारी कर। (सूरः) = तेरा जीवन-सूर्य (अध्वनः मध्यम्) = मार्ग को (विजगाम) = विशेषरूप से प्राप्त हो गया है, अर्थात् आयुष्य के प्रथम ५० वर्ष बीत गये हैं, अत: अब तेरे वनस्थ होने का समय आ गया है। २. (त्वा परि) = तेरे चारों ओर (निधिभिः) = ज्ञान-निधियों की प्राप्ति हेतु से (सखायः आसते) = समानरूप से ज्ञान-प्राप्त करनेवाले ये विद्यार्थी आसीन होते हैं। ये विद्यार्थी (चरन्तम्) = गतिशील (वाजपतिम्) = विद्यार्थिसमूह के रक्षक तेरे चारों ओर (कुलपा: न) = कुल के रक्षक के समान है। इन योग्य विद्यार्थियों से ही तो कुल का पालन होता है।
Essence
गृहस्थ में दानपूर्वक अदन करते हुए हम पचास वर्ष बीत जाने पर वानप्रस्थ बनें। वहाँ हमें ज्ञान-प्राप्ति के हेतु से ब्रह्मचारी प्राप्त हों।
Subject
गृहस्थ से वानप्रस्थ में