Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 3

Atharvaveda 6/20/3

142 Sukta
3 Mantra
6/20/3
Devata- यक्ष्मनाशनम् Rishi- भृग्वङ्गिरा Chhanda- सतःपङ्क्तिः Suktam- यक्ष्मानाशन सूक्त
Mantra with Swara
अ॒यं यो अ॑भिशोचयि॒ष्णुर्विश्वा॑ रू॒पाणि॒ हरि॑ता कृ॒णोषि॑। तस्मै॑ तेऽरु॒णाय॑ ब॒भ्रवे॒ नमः॑ कृणोमि॒ वन्या॑य त॒क्मने॑ ॥

अ॒यम् । य:। अ॒भि॒ऽशो॒च॒यि॒ष्णु: । विश्वा॑ । रू॒पाणि॑ । हरि॑ता । कृ॒णोषि॑ । तस्मै॑ । ते॒ । अ॒रु॒णाय॑ । ब॒भ्रवे॑ । नम॑: । कृ॒णो॒मि॒ । वन्या॑य । त॒क्मने॑ ॥२०.३॥

Mantra without Swara
अयं यो अभिशोचयिष्णुर्विश्वा रूपाणि हरिता कृणोषि। तस्मै तेऽरुणाय बभ्रवे नमः कृणोमि वन्याय तक्मने ॥

अयम् । य:। अभिऽशोचयिष्णु: । विश्वा । रूपाणि । हरिता । कृणोषि । तस्मै । ते । अरुणाय । बभ्रवे । नम: । कृणोमि । वन्याय । तक्मने ॥२०.३॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (अयं यः) = यह जो (अभिशोचयिष्णु:) = शोक को बढ़ानेवाला रोग है, वह तू (विश्वा रूपाणि) = सब रूपों को (हरिता कणोषि) = पीला-सा-निस्तेज-सा कर देता है। इस पीलिया के रोगी को सब वस्तुएँ पीली-पीली-सी दिखने लगती हैं। २. (तस्मै) = उस (ते) = तेरे लिए जो तू (अरुणाय बभ्रवे) = लाल व भूरे रङ्ग का है-जो तू रोगी को ज्वर-वेग में लाल-सा व भूरा-सा कर देता है, उस तुझ (वन्याय तक्मने) = वन में [मच्छरों की अधिकता से] उत्पन्न हो जानेवाले ज्वर के लिए (नमः कृणोमि) = हम दूर से ही नमस्कार करते हैं।
Essence
ज्वर हमें शोक-सन्तस करता है, दृष्टि को विकृत कर हमारे लिए सब रूपों को पीला-सा कर देता है । वन्यभूमि में उत्पन्न होनेवाले इस ज्वर से हम बचने का उपाय करते हैं।
Subject
अभिशोचयिष्णुः
Special
उचित औषध-प्रयोग से ज्वर को शान्त करके शान्ति का विस्तार करनेवाला 'शन्ताति' अगले चार सूक्तों का ऋषि है।