Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 2

Atharvaveda 4/5/2

40 Sukta
7 Mantra
4/5/2
Devata- वृषभः, स्वापनम् Rishi- ब्रह्मा Chhanda- भुरिगनुष्टुप् Suktam- स्वापन सूक्त
Mantra with Swara
न भूमिं॒ वातो॒ अति॑ वाति॒ नाति॑ पश्यति॒ कश्च॒न। स्त्रिय॑श्च॒ सर्वाः॑ स्वा॒पय॒ शुन॒श्चेन्द्र॑सखा॒ चर॑न् ॥

न । भूमि॑म् । वात॑: । अति॑ । वा॒ति॒ । न । अति॑ । प॒श्य॒ति॒ । क: । च॒न । स्रिय॑: । च॒ । सर्वा॑: । स्वा॒पय॑ । शुन॑: । च॒ । इन्द्र॑ऽसखा । चर॑न् ॥५.२॥

Mantra without Swara
न भूमिं वातो अति वाति नाति पश्यति कश्चन। स्त्रियश्च सर्वाः स्वापय शुनश्चेन्द्रसखा चरन् ॥

न । भूमिम् । वात: । अति । वाति । न । अति । पश्यति । क: । चन । स्रिय: । च । सर्वा: । स्वापय । शुन: । च । इन्द्रऽसखा । चरन् ॥५.२॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. राष्ट्र में नगरों का निर्माण इसप्रकार हो कि (वातः) = वायु (भूमि न अतिबाति) = भूमि पर बहुत तीव्र गति से-आँधी आदि के रूप में बहनेवाला न हो। नगरों के चारों ओर एक-दो किलोमीटर चौड़े बगीचे हों। ये वायु के वेग को रोकने में सहायक होंगे। २. घरों का निर्माण भी इसप्रकार हो कि (कश्चन) = कोई भी (न अतिपश्यति) = ऊपर से एक-दूसरे घरवालों को देख न सके। सब घरवाले कुछ गुप्तता अनुभव कर सकें। ३. हे वायो! (इन्द्रसखा) = इन जितेन्द्रिय पुरुषों का मित्रभूत ) = बहता हुआ तू (सर्वाः स्त्रियः) = सब स्त्रियों को (स्वापय) = सुला दे, (च) = और (शुनः च) = कुत्तों को भी सुला दें। कुत्तों का भौंकना भी नींद में विघ्न का कारण न बन जाए।
Essence
नगरों व घरों का निर्माण इसप्रकार हो कि तेज हवा के झोके न लगें तथा लोगों को अपने घरों में कुछ एकान्त-सा प्रतीत हो, कुत्तों का भौंकना भी नींद के विघ्न का कारण न बने।
Subject
नींद के अनुकूल वातावरण