Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 3

Atharvaveda 19/26/3

72 Sukta
4 Mantra
19/26/3
Devata- अग्निः, हिरण्यम् Rishi- अथर्वा Chhanda- अनुष्टुप् Suktam- हिरण्यधारण सूक्त
Mantra with Swara
आयु॑षे त्वा॒ वर्च॑से॒ त्वौज॑से च॒ बला॑य च। यथा॑ हिरण्य॒तेज॑सा वि॒भासा॑सि॒ जनाँ॒ अनु॑ ॥

आयु॑षे। त्वा॒। वर्च॑सा। त्वा॒। ओज॑से। च॒। बला॑य। च॒। यथा॑। हि॒र॒ण्य॒ऽतेज॑सा। वि॒ऽभासा॑सि। जना॑न्। अनु॑ ॥२६.३॥

Mantra without Swara
आयुषे त्वा वर्चसे त्वौजसे च बलाय च। यथा हिरण्यतेजसा विभासासि जनाँ अनु ॥

आयुषे। त्वा। वर्चसा। त्वा। ओजसे। च। बलाय। च। यथा। हिरण्यऽतेजसा। विऽभासासि। जनान्। अनु ॥२६.३॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. गतमन्त्र में वर्णित हिरण्य [वीर्य] (त्वा) = तुझे (आयुषे) = दीर्घजीवन के लिए प्राप्त कराए (च) = और (वर्चसे) = वर्चस् के लिए प्राप्त कराए। इस वर्चस् द्वारा ही नीरोग व दीर्घजीवन प्रास होगा। यह हिरण्य (त्वा) = तुझे (ओजसे) = ओज के लिए (च) = तथा (बलाय) = बल के लिए प्राप्त कराए। ओज मन की वह शक्ति हैं जोकि अच्छाइयों का वर्धन करती है और बल बुराइयों का विनाश करनेवाली शक्ति है। २. तू (यथा हिरण्यतेजसा) = इस हिरण्य के तेज के अनुपात में-जितना जितना वीर्य का रक्षण करता है उतना-उतना, (जनान् अनु विभासासि) = जनों का लक्ष्य करके तू दीतिवाला होता है-मनुष्यों में तू चमक उठता है। सुरक्षित वीर्य सब शक्तियों को बढ़ाता है और हमारी श्री की वृद्धि का कारण बनता है।
Essence
वीर्यरक्षण द्वारा हम 'आयु, वर्चस, ओज व बल' को प्राप्त करें। यह हमें समाज में दीप्त जीवनवाला बनाए।
Subject
आयु-वर्चस्-ओजस्-बल