Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 23

Atharvaveda 17/1/23

1 Sukta
30 Mantra
17/1/23
Devata- त्रिपदा निचृत बृहती Rishi- आदित्य Chhanda- ब्रह्मा Suktam- अभ्युदयार्थप्रार्थना सूक्त
Mantra with Swara
अ॑स्तंय॒ते नमो॑ऽस्तमेष्य॒ते नमो॑ऽस्तमिताय॒ नमः॑। वि॒राजे॒ नमः॑ स्व॒राजे॒ नमः॑ स॒म्राजे॒नमः॑ ॥

अ॒स्त॒म्ऽय॒ते । नम॑: । अ॒स्त॒म्ऽए॒ष्य॒ते । नम॑: । अस्त॑म्ऽइताय । नम॑: । वि॒ऽराजे॑ । नम॑: । स्व॒ऽराजे॑ । नम॑:। स॒म्ऽराजे॑ । नम॑: ॥१.२३॥

Mantra without Swara
अस्तंयते नमोऽस्तमेष्यते नमोऽस्तमिताय नमः। विराजे नमः स्वराजे नमः सम्राजेनमः ॥

अस्तम्ऽयते । नम: । अस्तम्ऽएष्यते । नम: । अस्तम्ऽइताय । नम: । विऽराजे । नम: । स्वऽराजे । नम:। सम्ऽराजे । नम: ॥१.२३॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (उद्यते) = उदय होते हुए ज्ञानसूर्य के लिए (नमः) = नमस्कार हो, (उदायते) = कुछ उदित हो गये इस ज्ञानसूर्य के लिए (नमः) = नमस्कार हो और (उदिताय) = उदित हुए इस ज्ञानसूर्य के लिए (नमः) = नमस्कार हो। २. 'उद्यन्' प्रकृतिविज्ञान सूर्यवाले (विराजे) = अतएव विशिष्टरूप से दीप्त होनेवाले इस पुरुष के लिए (नमः) = हम आदर देते हैं। उदायत् ज्ञानसूर्यवाले इस (स्वराजे) = आत्मज्ञान की दीप्ति से दीप्त पुरुष के लिए (नमः) = हम प्रणाम करते हैं। उदित ब्रह्मज्ञान सूर्यवाले इस (सम्राजे) = सम्यक् दीप्त पुरुष के लिए (नम:) = हम नमस्कार करते हैं। ३. उद्यन् ज्ञानसूर्य के होने पर इस (अस्तंयते) = अस्त को जाते हुए वासनान्धकार के लिए हम (नमः) = प्रभु के प्रति नमन करते हैं। 'उदायत्' ज्ञानसूर्य के होने पर (अस्तम् एष्यते) = कुछ अस्त हो गये वासनान्धकार के लिए (नमः) = हम प्रभु का नमन करते हैं और 'उदित' ज्ञानसूर्य के होने पर अस्तमिताय-अस्त हो गये वासनान्धकार के लिए (नम:) = हम प्रभु का नमन करते हैं। अस्त को जाते हए वासनान्धकार के होने पर (विराजे) = विशिष्ट दीसिवाले इस पुरुष के लिए (नमः) = आदर हो। कुछ अस्त हो गये बासनान्धकारवाले इस (स्वराजे) = आत्मदीप्तिवाले पुरुष के लिए (नमः) = नमस्कार हो। अस्तमिताय अस्त हुए वासनान्धकारवाले इस (सम्राजे) = सम्यक् दीप्स पुरुष के लिए नमः नमस्कार हो।
Essence
हम ज्ञानसूर्य के उदय के द्वारा बासनान्धकार के विलय के लिए यत्नशील हों, तभी हम विशिष्ट दीसिवाले [विराट], आत्मदीसिवाले [स्वराट्] व सम्यक् दीप्तिवाले [सम्राट्] बन पाएंगे।
Subject
ज्ञानोदय अन्धकारविलय