Yajurveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar)

Yajurveda Adhyay 20 / Mantra 32

90 Mantra
20/32
Devata- परमात्मा देवता Rishi- कौण्डिन्य ऋषिः Chhand- पङ्क्तिः Swara- पञ्चमः
Mantra with Swara
यो भू॒ताना॒मधि॑पति॒र्यस्मिँ॑ल्लो॒काऽअधि॑ श्रि॒ताः। यऽईशे॑ मह॒तो म॒हाँस्तेन॑ गृह्णामि॒ त्वाम॒हं मयि॑ गृह्णामि॒ त्वाम॒हम्॥३२॥

यः। भू॒ताना॑म्। अधि॑पति॒रित्यधि॑ऽपतिः। यस्मि॑न्। लो॒काः। अधि॑। श्रि॒ताः। यः। ईशे॑। म॒ह॒तः। म॒हान्। तेन॑। गृ॒ह्णा॒मि॒। त्वाम्। अ॒हम्। मयि॑। गृ॒ह्णा॒मि॒। त्वाम्। अ॒हम् ॥३२ ॥

Mantra without Swara
यो भूतानामधिपतिर्यस्मिँलोकाऽअधिश्रिताः । यऽईशे महतो महाँस्तेन गृह्णामि त्वामहम्मयि गृह्णामि त्वामहम् ॥

यः। भूतानाम्। अधिपतिरित्यधिऽपतिः। यस्मिन्। लोकाः। अधि। श्रिताः। यः। ईशे। महतः। महान्। तेन। गृह्णामि। त्वाम्। अहम्। मयि। गृह्णामि। त्वाम्। अहम्॥३२॥

Yajurveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar)

हिन्दी
Yajurveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar) - हिन्दी
Meaning
१. गतमन्त्र के अनुसार सोमरक्षा द्वारा प्रभु को प्राप्त करनेवाला व्यक्ति प्रभु-दर्शन करता है और कह उठता है कि आप (यः) = जो (भूतानाम् अधिपतिः) = सब भूतों के अधिपति हैं, (यस्मिन्) = जिस आपमें (लोका:) = सब लोक (अधिश्रिताः) = स्थित हैं, (यः ईशे) = आप ईश हैं. सबका शासन करनेवाले हैं, आप (महतो महान्) = महान् से भी महान् हैं, (तेन) = इस हेतु से (अहम्) = मैं (त्वाम्) = आपको (गृह्णामि) = ग्रहण करता हूँ। 'प्रकृति व परमात्मा' के चुनाव में आपको चुनता हूँ। २. आपका वरण करनेवाला मैं भी [क] भूतों का अधिपति बन पाऊँगा । ऐसा बन सकने पर मेरा स्वास्थ्य कभी विकृत न होगा। [ख] सब लोक मुझमें स्थित होंगे- मैं सभी को आश्रय देनेवाला बनूँगा। [ग] अपनी इन्द्रियों का ईश- शासन करनेवाला बनूँगा, न कि दास। [घ] इस प्रकार जितेन्द्रियता व आत्मशासन के द्वारा मैं बड़े से बड़ा बनने का प्रयत्न करूँगा, विशाल हृदयवाला होऊँगा । इस प्रकार (अहम्) = मैं (त्वाम्) = आपको (मयि) = अपने में (गृह्णामि) = ग्रहण करता हूँ, आपको अपने जीवन में धारण करता हूँ।
Essence
भावार्थ- प्रभु का अपने में धारण करने का अभिप्राय है कि [क] हम पृथिवी आदि भूतों के पूर्ण अधिपति बनते हुए स्वस्थ बनें, [ख] हम सब लोकों के शरणस्थान बनें, [ग] अपनी इन्द्रियों के ईश बनें, और [घ] विशाल से विशाल हृदयवाले हों।
Subject
प्रभु का ग्रहण