Samveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar)

Samveda Mantra 1216

1875 Mantra
Devata- पवमानः सोमः Rishi- निध्रुविः काश्यपः Chhand- गायत्री Swara- षड्जः
Mantra with Swara
अ꣣या꣡ प꣢वस्व꣣ धा꣡र꣢या꣣ य꣢या꣣ सू꣢र्य꣣म꣡रो꣢चयः । हि꣣न्वानो꣡ मानु꣢꣯षीर꣣पः꣢ ॥१२१६॥

अ꣣या꣢ । प꣣वस्व । धा꣡र꣢꣯या । य꣡या꣢꣯ । सू꣡र्य꣢꣯म् । अ꣡रो꣢꣯चयः । हि꣣न्वानः꣢ । मा꣡नु꣢꣯षीः । अ꣣पः꣢ ॥१२१६॥

Mantra without Swara
अया पवस्व धारया यया सूर्यमरोचयः । हिन्वानो मानुषीरपः ॥

अया । पवस्व । धारया । यया । सूर्यम् । अरोचयः । हिन्वानः । मानुषीः । अपः ॥१२१६॥

Samveda - Mantra Number : 1216
(Kauthum) उत्तरार्चिकः: » Prapathak » 5; Ardh Prapathak » 1;
(Rananiya) उत्तरार्चिकः: » Adhyay » 9; Khand » 5;

Samveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar)

हिन्दी
Samveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar) - हिन्दी
Meaning
(सूरः) = सर्वत्र सरणशील [सरति] अथवा सदा उत्तम प्रेरणा देनेवाला [षू प्रेरणे] (पवमानः) = पवित्र करनेवाला प्रभु (मनौ अधि) = मननशील पुरुष में (एतशम्) = चित्रित अश्व को, अर्थात् विविध क्रिया करनेवाले इन्द्रियरूप घोड़ों को (अयुक्त) = जोतता है । जोतता इसलिए है कि वह मननशील पुरुष (अन्तरिक्षेण यातवे) = मध्यमार्ग से [अन्तरा, क्षि] गति करनेवाला बने। दोनों सीमाओं [Extremes] के बीच में मध्यमार्ग 'अन्तरिक्ष' कहलाता है, ठीक उसी प्रकार जैसे द्युलोक और पृथिवीलोक के मध्य का लोक 'अन्तरिक्ष' लोक कहलाता है । 'हम सदा इस अन्तरिक्ष – मध्यमार्ग से चलनेवाले बनें।' इस उद्देश्य से हमारे शरीररूप रथ में उस प्रेरक पवित्रकर्त्ता प्रभु ने चित्रित अश्वों को - इन्द्रियरूप घोड़ों को जोता है । अति से बचते हुए और मध्यमार्ग से चलते हुए हम अपनी जीवनयात्रा को पूर्ण कर सकेंगे । निश्चय से ध्रुवतापूर्वक मध्यमार्ग से चलने के कारण यह 'निध्रुवि' है और ज्ञानी होने के कारण 'काश्यप ' है ।
Essence
हम अपनी जीवन-यात्रा में ध्रुवता से मध्यमार्ग से चलनेवाले बनें ।
 
Subject
मानव हितकारी कर्म