Samveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar)

Samveda Mantra 1130

1875 Mantra
Devata- पवमानः सोमः Rishi- असितः काश्यपो देवलो वा Chhand- गायत्री Swara- षड्जः
Mantra with Swara
प्र꣢ यु꣣जा꣢ वा꣣चो꣡ अ꣢ग्रि꣣यो꣡ वृषो꣢꣯ अचिक्रद꣣द्व꣡ने꣢ । स꣢द्मा꣣भि꣢ स꣣त्यो꣡ अ꣢ध्व꣣रः꣢ ॥११३०॥

प्र । यु꣣जा꣢ । वा꣣चः꣢ । अ꣣ग्रियः꣢ । वृ꣡षा꣢꣯ । उ꣣ । अचिक्रदत् । व꣡ने꣢꣯ । स꣡द्म꣢꣯ । अ꣣भि꣢ । स꣣त्यः꣢ । अ꣣ध्व꣢रः ॥११३०॥

Mantra without Swara
प्र युजा वाचो अग्रियो वृषो अचिक्रदद्वने । सद्माभि सत्यो अध्वरः ॥

प्र । युजा । वाचः । अग्रियः । वृषा । उ । अचिक्रदत् । वने । सद्म । अभि । सत्यः । अध्वरः ॥११३०॥

Samveda - Mantra Number : 1130
(Kauthum) उत्तरार्चिकः: » Prapathak » 4; Ardh Prapathak » 2;
(Rananiya) उत्तरार्चिकः: » Adhyay » 8; Khand » 2;

Samveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar)

हिन्दी
Samveda Bhashyam (Pandit Harisharan Siddhantalankar) - हिन्दी
Meaning
१. (अग्रियः) = सत्त्वगुण में अवस्थित, २. (वृषः) = सदा धर्म के कर्मों में लगा हुआ, ३. (अध्वरः) = हिंसारहित यज्ञिय मनोवृत्तिवाला पुरुष, (सत्यः) = सत्याचरण करनेवाला ४. (युजा) = निरुद्ध चित्तवृत्ति को प्रभु में लगाने के द्वारा, ५, (वने) = उस उपासनीय प्रभु के स्तवन में [सम्भजन में] (वाच:) = स्तुतिवचनों को (प्र अचिक्रदत्) = खूब ही उच्चारण करता है और इसी का परिणाम होता है कि ६. (सद्म अभि) = वह अपने घर की ओर बढ़ता चलता है । हमारा वास्तविक घर तो ब्रह्मलोक ही है। हम वहाँ से भटककर इस मर्त्यलोक में विचर रहे

हैं । उस घर की ओर जाने के लिए हमें कुछ पग उठाने होंगे। प्रस्तुत मन्त्र में उन्हीं पगों का वर्णन है १. तमोगुण में रहते हुए तो नाममात्र भी आगे बढ़ना सम्भव नहीं, वहाँ तो प्रमाद, आलस्य व निद्रा का प्राबल्य है । रजोगुण से हम इस संसार में और अधिक आसक्त हो जाते हैं । सत्त्वगुण ही हमें अपने घर की ओर ले चलता है । २. सात्त्विक पुरुष अधर्म को छोड़कर धर्म को अपनाता है अर्धम बोझल है, वह हमें ऊपर न उठने देगा। ३. धर्म का सर्वोत्तम रूप सत्य ही है, इसी से तो हम सत्य-ब्रह्म को अपना पाएँगे । ४. इस ब्रह्म की प्राप्ति के लिए सत्य को अपनाता हुआ यह व्यक्ति भूतहित में प्रवृत्त होता है, ५. इस वृत्तिवाला पुरुष मनोनिरोध के द्वारा, ६. प्रभु की ओर चलता है |
Essence
हम सत्त्वगुण में अवस्थित होकर प्रभु की ओर चलें ।
Subject
घर की ओर