Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 18

Atharvaveda 9/10/18

10 Sukta
28 Mantra
9/10/18
Devata- गौः, विराट्, अध्यात्मम् Rishi- ब्रह्मा Chhanda- जगती Suktam- आत्मा सूक्त
Mantra with Swara
ऋ॒चो अ॒क्षरे॑ पर॒मे व्योम॒न्यस्मि॑न्दे॒वा अधि॒ विश्वे॑ निषे॒दुः। यस्तन्न वेद॒ किमृ॒चा क॑रिष्यति॒ य इत्तद्वि॒दुस्ते॑ अ॒मी समा॑सते ॥

ऋ॒च: । अ॒क्षरे॑ । प॒र॒मे । विऽओ॑मन् । यस्मि॑न् । दे॒वा: । अधि॑ । विश्वे॑ । नि॒ऽसे॒दु: । य: । तत् । न । वेद॑ । किम् । ऋ॒चा । क॒रि॒ष्य॒ति॒ । ये । इत् । तत् । वि॒दु॒: । ते । अ॒मी इति॑ । सम् । आ॒स॒ते॒ ॥१५.१८॥

Mantra without Swara
ऋचो अक्षरे परमे व्योमन्यस्मिन्देवा अधि विश्वे निषेदुः। यस्तन्न वेद किमृचा करिष्यति य इत्तद्विदुस्ते अमी समासते ॥

ऋच: । अक्षरे । परमे । विऽओमन् । यस्मिन् । देवा: । अधि । विश्वे । निऽसेदु: । य: । तत् । न । वेद । किम् । ऋचा । करिष्यति । ये । इत् । तत् । विदु: । ते । अमी इति । सम् । आसते ॥१५.१८॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (ऋचः) = ऋचाएँ-गुण-वर्णनात्मक सभी मन्त्र (अक्षरे) = उस अविनाशी प्रभु का वर्णन कर रहे हैं, जोकि (परमे) = परम हैं, सर्वोत्कृष्ट हैं। प्रकृति 'अपरा' है जीव 'पर' है और प्रभु 'परम' हैं। ये ऋचाएँ उस प्रभु का वर्णन करती हैं जोकि (व्योमन) = [वि ओम् उन] जिनके एक कन्धे पर प्रकृति है और दूसरे पर जीव [वि-प्रकृति, 'गति, प्रजनन, कान्ति, असन् व खादन' का यही तो आश्रय है, अन्-प्राणित होनेवाला जीव]। ये ऋचाएँ उस प्रभु में निषण्ण हैं, (यस्मिन्) = जिसमें कि (विश्वेदेवा:) = सब देव अधि निषेदुः अधीन होकर निषण्ण हो रहे है। २. (यः) = जो (तत् न वेद) = उस प्रभु को नहीं जानता (ऋचा) = वह ऋचाओं से (किं करिष्यति) = क्या लाभ प्राप्त करेगा ? (ये) = जो (इत) = निश्चय से (तत् विदुः) = उस व्यापक प्रभु को जानते हैं, (ते अमी) = वे ये लोग (समासते) = इस संसार में सम्यक् आसीन होते हैं-वे परस्पर प्रेम से उठते-बैठते हैं।
Essence
सब ऋचाओं का अन्तिम तात्पर्य उस प्रभु में है, जोकि अविनाशी, सर्वोत्कृष्ट ब सर्वाधार हैं। उसी प्रभु में सब देव निषण्ण हैं। प्रभु को नहीं जाना तो ऋचाओं का कुछ लाभ नहीं। प्रभु को जाननेवाले परस्पर प्रेम से व्यवहार करते हैं।
Subject
प्रभुरूप 'परम' व्योम में