Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 6

Atharvaveda 4/31/6

40 Sukta
7 Mantra
4/31/6
Devata- मन्युः Rishi- ब्रह्मास्कन्दः Chhanda- त्रिष्टुप् Suktam- सेनानिरीक्षण सूक्त
Mantra with Swara
आभू॑त्या सह॒जा व॑ज्र सायक॒ सहो॑ बिभर्षि सहभूत॒ उत्त॑रम्। क्रत्वा॑ नो मन्यो स॒ह मे॒द्ये॑धि महाध॒नस्य॑ पुरुहूत सं॒सृजि॑ ॥

आऽभू॑त्या । स॒ह॒ऽजा: । व॒ज्र॒ । सा॒य॒क॒ । सह॑: । बि॒भ॒र्षि॒ । स॒ह॒ऽभू॒ते॒ । उत्ऽत॑रम् । क्रत्वा॑ । न॒: । म॒न्यो॒ इति॑ । स॒ह । मे॒दी । ए॒धि॒ । म॒हा॒ऽध॒नस्य॑ । पु॒रु॒ऽहू॒त॒ । स॒म्ऽसृजि॑ ॥३१.६॥

Mantra without Swara
आभूत्या सहजा वज्र सायक सहो बिभर्षि सहभूत उत्तरम्। क्रत्वा नो मन्यो सह मेद्येधि महाधनस्य पुरुहूत संसृजि ॥

आऽभूत्या । सहऽजा: । वज्र । सायक । सह: । बिभर्षि । सहऽभूते । उत्ऽतरम् । क्रत्वा । न: । मन्यो इति । सह । मेदी । एधि । महाऽधनस्य । पुरुऽहूत । सम्ऽसृजि ॥३१.६॥

Meaning
१. (आभूत्या) = सब कोशों में व्याप्त होनेवाली भूति [ऐश्वर्य] के (सहजा:) = साथ उत्पन्न होनेवाले ज्ञान के प्रकट होने पर अन्नमयकोश तेज से पूर्ण होता है, प्राणमय वीर्य से पूर्ण होता है, मनोमय ओज व बल से भर जाता है, विज्ञानमय तो इस मन्यु से युक्त होता ही है, आनन्दमय सहस से परिपूर्ण बनता है, (वज्रः) = [वज गतौ] गति को उत्पन्न करनेवाले ज्ञान से जीवन गतिमय होता है। (सायक) = [षोऽन्तकर्मणि] सब बुराइयों का अन्त करनेवाले ज्ञान से सब मलिनताएँ नष्ट हो जाती हैं। (सहभूते) = भूति [ऐश्वर्य] के साथ निवास करनेवाले ज्ञान ! तू (उत्तरंसह बिभर्षि) = उत्कृष्ट बल को धारण करता है। हे (मन्यो) = ज्ञान! तू (क्रत्वा सह) = यज्ञ आदि उत्तम कर्मों के साथ (नः मेदी एधि) = हमारे साथ स्नेह करनेवाला हो। हम ज्ञान प्राप्त करके यज्ञादि उत्तम कर्मों को करनेवाले बनें। हे (पूरुहूत) = पालक व पूरक है पुकार जिसकी ऐसे ज्ञान! तू (महाधनस्य) = उत्कृष्ट ऐश्वर्य के (संसृजि) = निर्माण में हमसे [मेदी एधि] स्नेह करनेवाला हो! तुझे मित्र के रूप में पाकर हम उत्कृष्ट ऐश्वर्य का उत्पादन करनेवाले हों।
Essence
ज्ञान ही सब ऐश्वर्यों का मूल है। यह उत्कृष्ट बल देता है, यह हमें क्रियाशील बनाकर हमारा सच्चा मित्र होता है।
Subject
'ऐश्वर्य के साथ उत्पन्न होनेवाला' ज्ञान

We are thankful to https://vedicscriptures.in for providing us a substantial amount of data for this section of the Vedas.