Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 5

Atharvaveda 2/34/5

36 Sukta
5 Mantra
2/34/5
Devata- आशीर्वचनम् Rishi- अथर्वा Chhanda- त्रिष्टुप् Suktam- पशुगण सूक्त
Mantra with Swara
प्र॑जा॒नन्तः॒ प्रति॑ गृह्णन्तु॒ पूर्वे॑ प्रा॒णमङ्गे॑भ्यः॒ पर्या॒चर॑न्तम्। दिवं॑ गछ॒ प्रति॑ तिष्ठा॒ शरी॑रैः स्व॒र्गं या॑हि प॒थिभि॑र्देव॒यानैः॑ ॥

प्र॒ऽजा॒नन्त॑: । प्रति॑ । गृ॒ह्ण॒न्तु॒ । पूर्वे॑ । प्रा॒णम् । अङ्गे॑भ्य: । परि॑ । आ॒ऽचर॑न्तम् । दिव॑म् । ग॒च्छ॒ । प्रति॑ । ति॒ष्ठ॒ । शरी॑रै: । स्व॒:ऽगम् । या॒हि॒ । प॒थिऽभि॑: । दे॒व॒ऽयानै॑: ॥३४.५॥

Mantra without Swara
प्रजानन्तः प्रति गृह्णन्तु पूर्वे प्राणमङ्गेभ्यः पर्याचरन्तम्। दिवं गछ प्रति तिष्ठा शरीरैः स्वर्गं याहि पथिभिर्देवयानैः ॥

प्रऽजानन्त: । प्रति । गृह्णन्तु । पूर्वे । प्राणम् । अङ्गेभ्य: । परि । आऽचरन्तम् । दिवम् । गच्छ । प्रति । तिष्ठ । शरीरै: । स्व:ऽगम् । याहि । पथिऽभि: । देवऽयानै: ॥३४.५॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (प्रजानन्तः) = प्रकृष्ट ज्ञानवाले, (पूर्वे) = अपना पालन और पूरण करनेवाले लोग (पर्याचरन्तम्) = शरीर में सर्वत्र गति-करते हुए (प्राणम्) = प्राण को (अङ्गेभ्यः प्रतिगृह्णन्तु) = सब अङ्गों से निरुद्ध करें-इसे सब अङ्गों में विचरण करने से रोककर अपने में ही स्थापित करें। २. इसप्रकार प्राणनिरोध के द्वारा ही हे जीव! तू (दिवं गच्छ) = प्रकाश को प्राप्त हो। प्राण-निरोध से वीर्यरक्षा होकर बुद्धि तीन बनती है। (शरीरैः प्रतितिष्ठा:) = इस प्राणनिरोध के द्वारा तू शरीरों से प्रतिष्ठित हो। तेरे 'स्थूल, सूक्ष्म और कारण'-सब शरीर ठीक हों। प्राण-निरोध के द्वारा (देवयानैः पथिभिः) = देवयान मार्गों से (स्वर्ग याहि) = स्वर्ग को प्राप्त कर। प्राण-निरोध से सब वासनाओं का विनाश होता है और उत्तम प्रवृत्ति होकर मनुष्य स्वर्ग को प्राप्त करता है-सदा देवयानमार्ग से चलता है-देवतुल्य प्रवृत्तिवाला होता है। ३. हमारे तीन कर्तव्य हैं-[क]ज्ञान प्राप्त करें, [ख] अपना पालन व पूरण करें, [ग] प्राणसाधना द्वारा प्राण को वश में करें। सदा ज्ञान-प्राप्ति में लगे रहने से हम प्रकाश को प्राप्त करेंगे [दिवं गच्छ]-हमारा दृष्टिकोण सुलझा हुआ होगा और हम सन्तान, धन, यश में फंसेंगे नहीं। यदि हम अपने पालन व पुरण का ध्यान करेंगे, तो 'प्रतितिष्ठा शरीरैः' हमारे शरीर बड़े ठीक रहेंगे। प्राण-साधना से चित्तवृत्ति का निरोध होने से हम देवायान-मार्ग से चलेंगे और स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क बनेंगे। ऐसा बनने में ही स्वर्ग का आनन्द है। मस्तिष्क स्वस्थ न हो तो हम पागलखाने में होते हैं, शरीर स्वस्थ न हो तो चिकित्सालय में। दोनों के स्वस्थ होने पर ही हम घर पर स्वर्ग-सुख का आनन्द अनुभव करते हैं।
Essence
प्राणनिरोध से शरीर स्वस्थ होता है, ज्ञान प्रकाश प्राप्त होता है और मनुष्य देवतुल्य प्रवृत्तिवाला बनता है।
Subject
प्राणसाधना
Special
इस सक्त में जीवन को अत्यन्त उत्कृष्ट बनाने का उल्लेख है। यह अङ्ग-प्रत्यङ्ग में रसवाला 'अङ्गिरा' बनता है और 'विश्वकर्मा' प्रभु का उपासन करता है -