Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 3

Atharvaveda 2/18/3

36 Sukta
5 Mantra
2/18/3
Devata- अग्निः Rishi- चातनः Chhanda- द्विपदा साम्नीबृहती Suktam- शत्रुनाशन सूक्त
Mantra with Swara
अ॑राय॒क्षय॑णमस्यराय॒चात॑नं मे दाः॒ स्वाहा॑ ॥

अ॒रा॒य॒ऽक्षय॑णम् । अ॒सि॒ । अ॒रा॒य॒ऽचात॑नम् । मे॒ । दा॒: । स्वाहा॑ ॥१८.३॥

Mantra without Swara
अरायक्षयणमस्यरायचातनं मे दाः स्वाहा ॥

अरायऽक्षयणम् । असि । अरायऽचातनम् । मे । दा: । स्वाहा ॥१८.३॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. 'रा दाने' धातु से राय शब्द बना है। यह दान का वाचक है। न देने की वृत्ति को 'अराय' कहते हैं। हे प्रभो! आप (अरायक्षयणम् असि) = न देने की वृत्ति का ध्वंस करते हैं। प्रभु तो देने ही-देनेवाले हैं, वहाँ 'न देने का भाव' है ही नहीं। हे प्रभो! आप (में) = मुझे भी (अरायचातनम्) = न देने की वृत्ति के नाशन की शक्ति (दा:) = दीजिए। २. मैं सदा देनेवाला ही बनूं। इस दान ही से तो मैं पापों का नाश [दाप्-लवने-काटना] कर पाऊँगा और यह दान ही मुझे शुद्ध बनाएगा [दैप् शोधने]। (स्वाहा) = यह कितनी शुभ प्रार्थना है कि मेरी अदानवृत्ति को नष्ट कीजिए। ।
Essence
मैं सदा देने की वृत्तिवाला बनें।
Subject
अराय-चातन