Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 2

Atharvaveda 19/4/2

72 Sukta
4 Mantra
19/4/2
Devata- आकूतिः Rishi- अथर्वाङ्गिराः Chhanda- पञ्चपदा विराडतिजगती Suktam- आकूति सूक्त
Mantra with Swara
आकू॑तिं दे॒वीं सु॒भगां॑ पु॒रो द॑धे चि॒त्तस्य॑ मा॒ता सु॒हवा॑ नो अस्तु। यामा॒शामेमि॒ केव॑ली॒ सा मे॑ अस्तु वि॒देय॑मेनां॒ मन॑सि॒ प्रवि॑ष्टाम् ॥

आऽकू॑तिम्। दे॒वीम्। सु॒ऽभगा॑म्। पु॒रः। द॒धे॒। चि॒त्तस्य॑। मा॒ता।सु॒ऽहवा॑। नः॒। अ॒स्तु॒। याम्। आ॒ऽशाम्। ए॒मि॒। केव॑ली। सा। मे॒। अ॒स्तु॒। विदे॑यम्। ए॒ना॒म्। मन॑सि। प्रऽवि॑ष्टाम् ॥४.२॥

Mantra without Swara
आकूतिं देवीं सुभगां पुरो दधे चित्तस्य माता सुहवा नो अस्तु। यामाशामेमि केवली सा मे अस्तु विदेयमेनां मनसि प्रविष्टाम् ॥

आऽकूतिम्। देवीम्। सुऽभगाम्। पुरः। दधे। चित्तस्य। माता।सुऽहवा। नः। अस्तु। याम्। आऽशाम्। एमि। केवली। सा। मे। अस्तु। विदेयम्। एनाम्। मनसि। प्रऽविष्टाम् ॥४.२॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. संसार में सब कार्य संकल्पशक्ति से ही सिद्ध होते हैं। वेदज्ञान भी संकल्पशक्ति से ही प्राप्त होता है 'काम्यो हि वेदाधिगम:' कामना होने पर ही वेदज्ञान होता है, अत: मैं (आकूतिम्) = इस संकल्पशक्ति को (पुर:-दधे) = अपने जीवन में प्रथम स्थान में स्थापित करता हूँ-इसे सर्वाधिक महत्त्व देता हूँ। यह (देवीम्) = [व्यवहार] सब व्यवहारों को साधिका है, (सुभगाम्) = उत्तम ऐश्वर्य को प्रास करानेवाली है। यह (चित्तस्य) = माता-चित्त का निर्माण करनेवाली है। संकल्प होने पर मनुष्य उस-उस कार्य को पूरे मन [चित्त] से करता है। यह आकृति (न:) = हमारे लिए सहवा (अस्तु) = शोभन तथा पुकारने योग्य हो। हम इसके लिए ही प्रभु से आराधना करें। प्रभु हमें शिवसंकल्पवाला बनाए । २. (याम् आशाम् एमि) = जिस भी अभिलाषा को मैं प्राप्त होऊँ, (स:) = वह (मे) = मेरी (केवली) = अकेली शुद्ध-अन्य इच्छाओं से अमिश्रित (अस्तु) = हो। संकल्प में मन एक ही वस्तु की और एकाग्र होता है। वस्तुत: यह संकल्प इस एकाग्रता के कारण ही हमें सफल बनाता है। इस संकल्प के द्वारा (मनसि प्रविष्टाम्) = मन में प्रविष्ट हुई-हुई (एनाम्) = इस आशा को (विदेयम्) = मैं प्राप्त करूँ। यह संकल्प मुझे इस आशा को कार्यान्वित करने में [मूर्तरूप देने में] समर्थ करे।
Essence
संकल्पशक्ति हमें अपनी सब आशाओं को सफल करने में समर्थ करती है। यह हमारे सब व्यवहारों को सिद्ध करती है [देवी]। हमें सौभाग्यसम्पन्न बनाती है [सुभगा]।
Subject
आकृति