Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 1

Atharvaveda 19/24/1

72 Sukta
8 Mantra
19/24/1
Devata- मन्त्रोक्ताः Rishi- अथर्वा Chhanda- अनुष्टुप् Suktam- राष्ट्रसूक्त
Mantra with Swara
येन॑ दे॒वं स॑वि॒तारं॒ परि॑ दे॒वा अधा॑रयन्। तेने॒मं ब्र॑ह्मणस्पते॒ परि॑ रा॒ष्ट्राय॑ धत्तन ॥

येन॑। दे॒वम्। स॒वि॒तार॑म्। परि॑। दे॒वाः। अधा॑रयन्। तेन॑। इ॒मम्। ब्र॒ह्म॒णः॒। प॒ते॒। परि॑। रा॒ष्ट्राय॑। ध॒त्त॒न॒ ॥२४.१॥

Mantra without Swara
येन देवं सवितारं परि देवा अधारयन्। तेनेमं ब्रह्मणस्पते परि राष्ट्राय धत्तन ॥

येन। देवम्। सवितारम्। परि। देवाः। अधारयन्। तेन। इमम्। ब्रह्मणः। पते। परि। राष्ट्राय। धत्तन ॥२४.१॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. इस सूक्त का देवता 'ब्रह्मणस्पति' है-ज्ञान का रक्षक। यह ज्ञान हमें अपने पर शासन करने के योग्य बनाता है। इसप्रकार इस ज्ञान को यहाँ 'वास:' कहा गया है, चूंकि यह हमें आच्छादित करता हुआ पापों से बचाता है। इसी से अन्ततः देवपुरुष प्रभु को अपने बदयों में धारण करते हैं। (येन) = जिस ज्ञान से (देवाः) = देववृत्ति के व्यक्ति उस (सवितारम्) = सर्वोत्पादक सर्वप्रेरक (देवम्) = प्रकाशमय प्रभु को (परि अधारयन्) = समन्तात् धारण करते हैं। जान ही वस्तुत: उन्हें देव बनाता है। देव बनकर वे महादेव के समीप होते चलते हैं। अन्ततः वे हृदयों में प्रभु के प्रकाश को देखते हैं। २. हे (ब्रह्मणस्पते) = ज्ञान के स्वमिन् प्रभो । (तेन) = उस ज्ञान से (इमम्) = इस अपने उपासक को भी आप (राष्ट्राय) = इस शरीररूप राष्ट्र की उत्तमता के लिए अपने पर शासन कर सकने के लिए-(परिधत्तन) = धारण कीजिए।
Essence
ज्ञानरूप वस्त्र हमें पाप आदि से सुरक्षित करता हुआ देव बनाता है और अन्ततः प्रभु-दर्शन कराता है। इसको धारण करते हुए हम आत्मशासन के योग्य बनें।
Subject
देव-देव का धारण-आत्मशासन