Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 2

Atharvaveda 19/23/2

72 Sukta
30 Mantra
19/23/2
Devata- मन्त्रोक्ताः Rishi- अथर्वा Chhanda- दैवी त्रिष्टुप् Suktam- अथर्वाण सूक्त
Mantra with Swara
प॑ञ्च॒र्चेभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥

प॒ञ्च॒ऽऋ॒चेभ्यः॑। स्वाहा॑ ॥२३.२॥

Mantra without Swara
पञ्चर्चेभ्यः स्वाहा ॥

पञ्चऽऋचेभ्यः। स्वाहा ॥२३.२॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. 'अथर्वा' से जिन मन्त्रों का अर्थ देखा जाता है वे मन्त्र 'आथर्वण' कहलाते हैं। 'अथर्वा' वे व्यक्ति हैं जोकि 'अथ अर्वाङ्'-विषयों में न भटक [न थर्व] अब अन्दर-आत्मनिरीक्षण करते हैं। (आथर्वणानाम्) = इन अथर्वाओं से देखे गये मन्त्रों में (चतुर्ऋचेभ्यः) = [ऋच् स्तुती] जिनमें 'धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष' इन चारों पुरुषार्थों का स्तवन व प्रतिपादन है, उन मन्त्रों के लिए (स्वाहा) = हम [सु आह] प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। हम भी उन मन्त्रों का अध्ययन करते हुए 'धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष' इन चारों ही पुरुषार्थों को सिद्ध करते हैं। २. (पञ्चचेभ्यः) = पृथिवी, जल, तेज, वायु व आकाश' इन पाँचों भूतों का स्तवन व प्रतिपादन करनेवाले मन्त्रों के लिए हम (स्वाहा) = प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। इनके अध्ययन से पाँचों भूतों का ज्ञान प्राप्त करके उनकी अनुकूलता के सम्पादन से हम पूर्ण स्वस्थ होने का प्रयत्न करते हैं। ३. (षड्चेभ्य:) = 'वसन्त, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त व शिशिर' इन छह ऋओं का स्तवन करनेवाले मन्त्रों का हम स्वाहा शंसन करते हैं। इनका अध्ययन करते हुए सब ऋतुओं के गुण-धर्मों को समझकर अपनी ऋतुचर्या को ठीक बनाते हैं। २. (सप्तर्चेभ्यः स्वाहा) = 'कर्णाविमौ नासिके चक्षणी मुखम्' इन सात ऋषियों का स्तवन व प्रतिपादन करनेवाले मन्त्रों के लिए हम प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। इनके अध्ययन से कान आदि ऋषियों के महत्त्व को समझते हैं और उनको ज्ञान-प्राप्ति में लगाकर सचमुच ही उन्हें ऋषि बनाये रखने का प्रयत्न करते हैं।
Essence
हम आथर्वण मन्त्रों में 'चतुरीच' मन्त्रों से 'धर्मार्थ, काम व मोक्ष' इन चार पुरुषार्थों का ज्ञान प्राप्त करें। 'पञ्चचों' से पञ्चभूतों का, 'षड़चों' से छह ऋतुओं का तथा 'सप्तौं' सें कान आदि सात ऋषियों का ज्ञान प्राप्त करें।
Subject
चार पुरुषार्थ, पञ्चभूत, छह ऋतुएँ, सात ऋषि