Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 17

Atharvaveda 19/22/17

72 Sukta
21 Mantra
19/22/17
Devata- मन्त्रोक्ताः Rishi- अङ्गिराः Chhanda- दैवी जगती Suktam- ब्रह्मा सूक्त
Mantra with Swara
म॑हाग॒णेभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥

म॒हा॒ऽग॒णेभ्यः॑। स्वाहा॑ ॥२२.१७॥

Mantra without Swara
महागणेभ्यः स्वाहा ॥

महाऽगणेभ्यः। स्वाहा ॥२२.१७॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. संसार के विषयों को तैर जानेवाले ये व्यक्ति ऋषि बनते हैं-तत्त्वद्गष्टा। (ऋषिभ्यः स्वाहा) = इन तत्त्वद्रष्टाओं के लिए हम प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। २. (शिखिभ्यः स्वाहा) = तत्त्वदर्शन के द्वारा उन्नति की शिखा [चोटी] पर पहुँचनेवाले इन शिखियों के लिए हम प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। ३. [गण संख्याने] (गणेभ्यः स्वाहा) = संख्यान करनेवाले-प्रत्येक बात के उपाय को सोचनेवाले, इसप्रकार कर्तव्याकर्तव्य का विवेक करनेवाले इन ज्ञानियों के लिए हम शुभ शब्द कहते हैं ४. (महाणेभ्यः स्वाहा) = महान् ज्ञानियों की हम प्रशंसा करते हैं। इनकी प्रशंसा करते हुए इन-जैसा ही बनने के लिए यत्नशील होते हैं।
Essence
हम तत्त्वद्रष्टा ऋषियों, तत्त्वदर्शन से उन्नति के शिखर पर पहुँचे हुए व्यक्तियों, उपाय व अपाय को सोचकर कर्तव्याकर्तव्य का विवेक करनेवाले ज्ञानियों व महान् ज्ञानियों का शंसन करते हुए उन-जैसा बनने का प्रयत्न करें।
Subject
तत्त्वदर्शन