Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 5

Atharvaveda 19/11/5

72 Sukta
6 Mantra
19/11/5
Devata- मन्त्रोक्ताः Rishi- ब्रह्मा Chhanda- त्रिष्टुप् Suktam- शान्ति सूक्त
Mantra with Swara
ये दे॒वाना॑मृ॒त्विजो॑ य॒ज्ञिया॑सो॒ मनो॒र्यज॑त्रा अ॒मृता॑ ऋत॒ज्ञाः। ते नो॑ रासन्तामुरुगा॒यम॒द्य यू॒यं पा॑त स्व॒स्तिभिः॒ सदा॑ नः ॥

ये। दे॒वाना॑म्। ऋ॒त्विजः॑। य॒ज्ञिया॑सः। मनोः॑। यज॑त्राः। अ॒मृताः॑। ऋ॒त॒ऽज्ञाः। ते। नः॒। रा॒स॒न्ता॒म्। उ॒रु॒ऽगा॒यम्। अ॒द्य। यू॒यम्। पा॒त॒। स्व॒स्त‍िऽभिः॑। सदा॑। नः॒ ॥११.५॥

Mantra without Swara
ये देवानामृत्विजो यज्ञियासो मनोर्यजत्रा अमृता ऋतज्ञाः। ते नो रासन्तामुरुगायमद्य यूयं पात स्वस्तिभिः सदा नः ॥

ये। देवानाम्। ऋत्विजः। यज्ञियासः। मनोः। यजत्राः। अमृताः। ऋतऽज्ञाः। ते। नः। रासन्ताम्। उरुऽगायम्। अद्य। यूयम्। पात। स्वस्त‍िऽभिः। सदा। नः ॥११.५॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (ये) = जो (देवानाम्) = देववृत्ति के व्यक्तियों में (ऋत्विज:) = समय-समय पर प्रभु का पूजन करनेवाले हैं, (यज्ञियास:) = यज्ञशील हैं, (मनो:) = उस ज्ञानस्वरूप प्रभु का (यज्ञत्रा:) = संगतिकरण करनेवाले हैं, (अमृता:) = विषय-वासनाओं के पीछे न मरनेवाले हैं, (ऋतज्ञाः) = सत्यवेदज्ञान को प्रास करनेवाले हैं, (ते) = वे (न:) = हमारे लिए (अद्य) = आज (उरुगायम्) = इस विशाल गाने योग्य वेदज्ञान को (रासन्ताम्) = दें। इस ज्ञान के द्वारा वे हमें भी 'ऋत्विज्, यज्ञिय, मनोर्यजत्र, अमृत व ऋतज्ञ' बनाएँ। २. हे विद्वानो! (यूयम्) = आप (स्वस्तिभि:) = उत्तम कल्याण के मार्गों के द्वारा (न:) = हमें (सदा) = सदा (पात) = रक्षित करो।
Essence
हमें 'देववृत्तिवाले, प्रभु के पूजक, यज्ञशील, नीरोग' ज्ञानी पुरुषों का संग प्राप्त हो। वे हमें भी ज्ञान देते हुए कल्याण के मार्ग से ले-चलें। इसप्रकार हमारा सदा कल्याण व रक्षण हो।
Subject
उरुगायम्