Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 2

Atharvaveda 19/1/2

72 Sukta
3 Mantra
19/1/2
Devata- यज्ञः, चन्द्रमाः Rishi- ब्रह्मा Chhanda- पथ्या बृहती Suktam- यज्ञ सूक्त
Mantra with Swara
इ॒मं हो॑मा य॒ज्ञम॑वते॒मं सं॑स्रावणा उ॒त। य॒ज्ञमि॒मं व॑र्धयता गिरः संस्रा॒व्येण ह॒विषा॑ जुहोमि ॥

इ॒मम्। होमाः॑। य॒ज्ञम्। अ॒व॒त॒। इ॒मम्। स॒म्ऽस्रा॒व॒णाः॒। उ॒त। य॒ज्ञम्। इ॒मम्। व॒र्ध॒य॒त॒। गि॒रः॒। स॒म्ऽस्रा॒व्ये᳡ण। ह॒विषा॑। जु॒हो॒मि॒ ॥१.२॥

Mantra without Swara
इमं होमा यज्ञमवतेमं संस्रावणा उत। यज्ञमिमं वर्धयता गिरः संस्राव्येण हविषा जुहोमि ॥

इमम्। होमाः। यज्ञम्। अवत। इमम्। सम्ऽस्रावणाः। उत। यज्ञम्। इमम्। वर्धयत। गिरः। सम्ऽस्राव्येण। हविषा। जुहोमि ॥१.२॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. हे (गिर:) = ज्ञान की वाणियों द्वारा प्रभु-स्तवन करनेवाले स्तोताओ! (इमं यज्ञं वर्धयत) = इस यज्ञ का वर्धन करो। यही निश्चय करो कि (संस्त्राव्येण) = सम्पूर्ण जगत् की सम्यक् गति की साधनाभूत (हविषा) = हवि से (जुहोमि) = हवन करता हूँ। यज्ञों से ही तो सम्पूर्ण आधिदैविक व आधिभौतिक जगत् हमारे अनुकूल होता है। तभी हम शान्तिपूर्वक अध्यात्म उन्नति कर पाते हैं, २. इसीलिए वेद का आदेश है कि हे (होमा:) = आहुति देनेवाले यज्ञशील पुरुषो! (इमं यज्ञं अवत) = इस यज्ञ का रक्षण करो। तुम्हारे जीवनों में से इस यज्ञ का कभी विलोप न हो जाए। (उत) = और हे (संस्त्रावणा:) = यज्ञों द्वारा सब वस्तुओं की ठीक गति के कारणभूत लोगो! (इमम्) = इस यज्ञ को सदा जागरित रक्खो-यह कभी सुप्त व विनष्ट न हो जाए।
Essence
यज्ञ को न विलुप्त होने देनेवाले ये लोग संत्रावण हैं-सब वस्तुओं की ठीक गति के ये कारण बनते हैं, अत: इस सम्बन्ध में हम हवि को लुप्त न होने दें।
Subject
होमा:-सस्त्रावणा: