Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 1

Atharvaveda 18/2/1

4 Sukta
60 Mantra
18/2/1
Devata- अनुष्टुप् Rishi- यम, मन्त्रोक्त Chhanda- अथर्वा Suktam- पितृमेध सूक्त
Mantra with Swara
य॒माय॒ सोमः॑पवते य॒माय॑ क्रियते ह॒विः। य॒मं ह॑ य॒ज्ञो ग॑च्छत्य॒ग्निदू॑तो॒ अरं॑कृतः ॥

य॒माय॑ । सोम॑: । प॒व॒ते॒ । य॒माय॑ । क्रि॒य॒ते॒ । ह॒वि: । य॒मम् । ह॒ । य॒ज्ञ: । ग॒च्छ॒ति॒ । अ॒ग्निऽदू॑त: । अर॑म्ऽकृत: ॥२.१॥

Mantra without Swara
यमाय सोमःपवते यमाय क्रियते हविः। यमं ह यज्ञो गच्छत्यग्निदूतो अरंकृतः ॥

यमाय । सोम: । पवते । यमाय । क्रियते । हवि: । यमम् । ह । यज्ञ: । गच्छति । अग्निऽदूत: । अरम्ऽकृत: ॥२.१॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (यमाय) = उस सर्वनियन्ता प्रभु की प्रासि के लिए (सोमः पवते) = [पूयते] सोम पवित्र किया जाता है। शरीर में सोम को-वीर्यशक्ति को वासना से मलिन व विनाश होने से बचाने पर ज्ञानाग्नि की दीप्ति के द्वारा प्रभुदर्शन होता है। (यमाय) = इस प्रभु की प्राप्ति के लिए ही (हवि:) = दानपूर्वक अदन-यज्ञशेष का सेवन (क्रियते) = किया जाता है। २. (यमम्) = उस सर्वनियन्ता प्रभु को (ह) = निश्चय से (यज्ञः) = देवपूजक, देव के साथ (संगतिकरण) = [मेल]-वाला, देव के प्रति अपना अर्पण करनेवाला व्यक्ति (गच्छति) = प्राप्त होता है। जो व्यक्ति (अग्निदूत:) = अग्निरूप दूतवाला है-उस अग्रणी प्रभु से ज्ञान के व स्वकर्तव्यों के संदेश को सुनता है तो (अरंकृतः) = सब दिव्यगुणों से अलंकृत जीवनवाला बनता है।
Essence
प्रभु-प्राप्ति के लिए आवश्यक है कि [१] हम शरीर में सोम का रक्षण करें, [२] दानपूर्वक अदन की वृत्तिवाले हों [३] प्रभुपूजक-प्रभुमेल व प्रभु के प्रति अर्पण की वृत्तिवाले हों, [४] प्रभु से वेद में उपदिष्ट स्वकर्तव्यों के सन्देश को सुनें, [५] जीवन को सद्गुणों से अलंकृत करें।
Subject
प्रभु-प्राप्ति के साधन