Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 6

Atharvaveda 18/1/6

4 Sukta
61 Mantra
18/1/6
Devata- त्रिष्टुप् Rishi- यम, मन्त्रोक्त Chhanda- अथर्वा Suktam- पितृमेध सूक्त
Mantra with Swara
को अ॒द्ययु॑ङ्क्ते धु॒रि गा ऋ॒तस्य॒ शिमी॑वतो भा॒मिनो॑ दुर्हृणा॒यून्।आ॒सन्नि॑षून्हृ॒त्स्वसो॑ मयो॒भून्य ए॑षां भृ॒त्यामृ॒णध॒त्स जी॑वात् ॥

क: । अ॒द्य । युङ्क्ते॒ । धु॒रि । गा: । ऋ॒तस्य॑ । शिमी॑ऽवत: । भा॒मिन॑: । दु॒:ऽहृ॒णा॒यून् । आ॒सन्ऽइ॑षून् । हृ॒त्सु॒ऽअस॑: । म॒य॒:ऽभून् । य: । ए॒षा॒म् । भृ॒त्याम् । ऋ॒णध॑त् । स: । जी॒वा॒त् ॥१.६॥

Mantra without Swara
को अद्ययुङ्क्ते धुरि गा ऋतस्य शिमीवतो भामिनो दुर्हृणायून्।आसन्निषून्हृत्स्वसो मयोभून्य एषां भृत्यामृणधत्स जीवात् ॥

क: । अद्य । युङ्क्ते । धुरि । गा: । ऋतस्य । शिमीऽवत: । भामिन: । दु:ऽहृणायून् । आसन्ऽइषून् । हृत्सुऽअस: । मय:ऽभून् । य: । एषाम् । भृत्याम् । ऋणधत् । स: । जीवात् ॥१.६॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. यम कहता है कि (क:) = वे आनन्दमय प्रभु (अद्य) = आज इस मानवदेह में (ऋतस्य धुरि) = यज्ञ के निर्वाह में यज्ञादि कर्मों में प्रवृत्त कराने के लिए (गा:) = युङ्क्ते ज्ञान की वाणियों को हमारे साथ जोड़ते हैं। ये ज्ञान की वाणियाँ (शिमीवत:) = कर्मवाली हैं-इनमें कर्मों का उपदेश दिया गया है। (भामिनः) = सत्यज्ञान के द्वारा उत्तम कर्म कराती हुई ये वाणियाँ हमें तेजस्वी बनाती हैं। (दुर्हृणायून्) = यह [हणीयतििितकर्म हातुमशक्यम्] छोड़ने योग्य नहीं है। स्वाध्याय नित्यकर्त्तव्य होने से इनका छोड़ना सम्भव नहीं। (आसन् इषून्) = मुख से उच्चारित हुई ये वाणियाँ शत्रुओं का संहार करनेवाली है-इषु तुल्य हैं। (हृत्स्वस:) = [अस् कान्तौ] हृदयों में चमकनेवाली हैं। (मयोभून्) = ये कल्याण का भावन करनेवाली हैं। २. (यः) = जो भी व्यक्ति (एषाम्) = इन ज्ञानवचनों के (भृत्याम् ऋणधत्) = भाव को समृद्ध करता है, अर्थात् इन वचनों को अधिक-से-अधिक धारण करता है, (सः जीवात्) = वह ही वस्तुत: जीता है-सुन्दर जीवनवाला होता है। ज्ञानोज्ज्वल जीवन ही जीवन है।
Essence
हमें प्रभुप्रदत्त ज्ञान की वाणियों को धारण करके उज्ज्वल जीवनवाला बनने का प्रयत्न करना चाहिए। भोग-विलास की बातों में समय को नष्ट न करना चाहिए।
Subject
ज्ञानोज्ज्वल जीवन