Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 22

Atharvaveda 15/14/22

18 Sukta
24 Mantra
15/14/22
Devata- द्विपदासुरी गायत्री Rishi- अध्यात्म अथवा व्रात्य Chhanda- अथर्वा Suktam- अध्यात्म प्रकरण सूक्त
Mantra with Swara
प्रा॒णेना॑न्ना॒देनान्न॑मत्ति॒ य ए॒वं वेद॑ ॥

प्रा॒णेन॑ । अ॒न्न॒ऽअ॒देन॑ । अन्न॑म् । अ॒त्ति॒ । य: । ए॒वम् । वेद॑॥१४.२२॥

Mantra without Swara
प्राणेनान्नादेनान्नमत्ति य एवं वेद ॥

प्राणेन । अन्नऽअदेन । अन्नम् । अत्ति । य: । एवम् । वेद॥१४.२२॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (सः) = वह (यत्) = जब (प्रजाः अनुव्यचलत्) = प्रजाओं के हित का लक्ष्य करके गतिवाला हुआ तब (प्रजापति: भूत्वा अनुव्यचलत्) = प्रजाओं का रक्षक बनकर अनुकूल गतिवाला हुआ। २. इस समय यह (प्राणम् अन्नादं कृत्वा) = प्राण को अन्न खानेवाला करके चला, अर्थात् केवल प्राण धारण के उद्देश्य से ही उसका भोजन होता था। (यः एवं वेद) = जो इसप्रकार समझ लेता है कि वह खाने के लिए नहीं आया, अपितु जीवन के लिए खाना है, वह (अन्नादेन प्राणेन अन्नम् अत्ति) = अन्न को खानेवाले प्राण से अन्न को खाता है-प्राणधारण के लिए ही उसका भोजन होता है।
Essence
हम प्राणधारण के लिए-जीवन की रक्षा के लिए भोजन करें। जीवन को प्रजाहित में तत्पर करें-प्राजापत्ययज्ञ में जीवन की आहुति दें।
Subject
प्रजापति+अन्नाद प्राण