Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 44

Atharvaveda 14/1/44

2 Sukta
64 Mantra
14/1/44
Devata- सोम Rishi- आत्मा Chhanda- सवित्री, सूर्या Suktam- विवाह प्रकरण सूक्त
Mantra with Swara
स॒म्राज्ञ्ये॑धि॒श्वशु॑रेषु स॒म्राज्ञ्यु॒त दे॒वृषु॑। नना॑न्दुः स॒म्राज्ञ्ये॑धि स॒म्राज्ञ्यु॒तश्व॒श्र्वाः ॥

स॒म्ऽराज्ञी॑ । ए॒धि॒ । श्वशु॑रेषु । स॒म्ऽराज्ञी॑ । उ॒त । दे॒वृषु॑ । नना॑न्दृ: । स॒म्ऽराज्ञी॑ । ए॒धि॒ । स॒म्ऽराज्ञी॑ । उ॒त । श्व॒श्वा: ॥१.४४॥

Mantra without Swara
सम्राज्ञ्येधिश्वशुरेषु सम्राज्ञ्युत देवृषु। ननान्दुः सम्राज्ञ्येधि सम्राज्ञ्युतश्वश्र्वाः ॥

सम्ऽराज्ञी । एधि । श्वशुरेषु । सम्ऽराज्ञी । उत । देवृषु । ननान्दृ: । सम्ऽराज्ञी । एधि । सम्ऽराज्ञी । उत । श्वश्वा: ॥१.४४॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. पत्नी को घर में जाकर घर का समुचित प्रबन्ध करना है। उससे कहते हैं कि यहाँ पतिगृह में तू परायापन अनुभव न करना। परायेपन की बात तो दूर रही तू (श्वशरेषु) = पितृतुल्य बड़े लोगों में सम्राज्ञी ऐधि-सम्राज्ञी बन । उनके सब कार्यों की सम्यक् व्यवस्था करनेवाली हो। (उत) = और (देवषु सम्राज्ञी) = सब देवरों में भी तू सम्राज्ञी हो। उनके सब कार्यों को समुचितरूप से कराती हुई त उनके रजन का कारण बन। २. (ननान्दुः सम्राज्ञी ऐधि) = ननद की भी तू सम्राज्ञी हो। तू ननद की सब आवश्यकताओं का ध्यान करती हुई उसकी प्रिय बन, (उत) = और (श्वश्वाः) = श्व को भी (सम्राज्ञी) = तू सम्राज्ञी हो। सास को भी अपने उचित व्यवहार से तू महारानी-सी प्रिय लगे।
Essence
पत्नी को चाहिए कि घर में सब व्यवस्थाओं का समुचितरूप से पालन करती कराती हुई वह बड़े व छोटे सबकी प्रिय बने।
Subject
घर की समुचित व्यवस्था