Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 41

Atharvaveda 13/4/41

4 Sukta
56 Mantra
13/4/41
Devata- अध्यात्मम् Rishi- ब्रह्मा Chhanda- साम्नी बृहती Suktam- अध्यात्म सूक्त
Mantra with Swara
स स्त॑नयति॒ स वि द्यो॑तते॒ स उ॒ अश्मा॑नमस्यति ॥

स: । स्त॒न॒य॒ति॒ । स: । वि । द्यो॒त॒ते॒ । स: । ऊं॒ इति॑ । अश्मा॑नम् । अ॒स्य॒ति॒ ॥७.१३॥

Mantra without Swara
स स्तनयति स वि द्योतते स उ अश्मानमस्यति ॥

स: । स्तनयति । स: । वि । द्योतते । स: । ऊं इति । अश्मानम् । अस्यति ॥७.१३॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. (सः) = वे प्रभु (यज्ञः) = यज्ञ हैं, उपास्य हैं। (तस्य यज्ञ:) = उस प्रभु का ही यज्ञ है। वस्तुत: यज्ञ प्रभु ही करते हैं। (सः) = वे प्रभु (यज्ञस्य) = यज्ञ के (शिरः कृतम्) = सिर बनाये गये हैं। ओ३म् इस नाम से ही यज्ञों में सब मन्त्रों का आरम्भ किया जाता है [सैषा एकाक्षरा ऋक् ओ३म् तपसोऽग्ने प्रादुर्बभूव। एष वै यज्ञस्य परस्ताद् युज्यते एषा पश्चात् एतया यज्ञस्य तायते-गो० १.१२]। २. (स:) = वे प्रभु ही वस्तुतः इन यज्ञों के होने पर स्(तनयति) = मेघ-गर्जना के रूप में गरजते हैं। (स: विद्योतते) = वे विद्युत् के रूप में घोतित होते हैं, (उ) = और (स:) = वे ही (अश्मानं अस्यति) = ओलों की वृष्टि करते हैं, ओलेरूप पत्थरों को फेंकते हैं। ३. इसप्रकार वृष्टि के द्वारा सबके लिए अन्न उत्पन्न करते हैं। (पापाय वा) = चाहे वह पापी पुरुष हो (भद्राय वा पुरुषाय) = चाहे कल्याणी प्रकृति का कृती पुरुष हो। (वा असरस्य) = चाहे असुर हो, आसुरी प्रकृति का हो। आप सभी के लिए (यत्) = जो (वा) = निश्चय से (ओषधीः कृणोषि) = ओषधियों को करते हैं। (यत् वा) = अथवा जो (भद्रया वर्षसि) = कल्याण के हेतु से वृष्टि करते हैं (यत् वा) = अथवा जो (जन्यं अवीवृधः) = उत्पन्न होनेवाले प्राणियों का वर्धन करते हैं।
Essence
प्रभु यज्ञ हैं। यज्ञों द्वारा बे वृष्टि करते हैं। वृष्टि के द्वारा वे सभी के लिए अन्नों का उत्पादन करते हैं।
Subject
यज्ञरूप प्रभु