Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 40

Atharvaveda 10/7/40

10 Sukta
44 Mantra
10/7/40
Devata- स्कन्धः, आत्मा Rishi- अथर्वा, क्षुद्रः Chhanda- अनुष्टुप् Suktam- सर्वाधारवर्णन सूक्त
Mantra with Swara
अप॒ तस्य॑ ह॒तं तमो॒ व्यावृ॑त्तः॒ स पा॒प्मना॑। सर्वा॑णि॒ तस्मि॒ञ्ज्योतीं॑षि॒ यानि॒ त्रीणि॑ प्र॒जाप॑तौ ॥

अप॑ । तस्य॑ । ह॒तम् । तम॑: । वि॒ऽआवृ॑त: । स: । पा॒प्मना॑ । सर्वा॑णि । तस्मि॑न् । ज्योति॑षि । यानि॑ । त्रीणि॑ । प्र॒जाऽप॑तौ ॥७.४०॥

Mantra without Swara
अप तस्य हतं तमो व्यावृत्तः स पाप्मना। सर्वाणि तस्मिञ्ज्योतींषि यानि त्रीणि प्रजापतौ ॥

अप । तस्य । हतम् । तम: । विऽआवृत: । स: । पाप्मना । सर्वाणि । तस्मिन् । ज्योतिषि । यानि । त्रीणि । प्रजाऽपतौ ॥७.४०॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. [क] (तस्य) = उसका (तमः अपहतम्) = अन्धकार सुदूर विनष्ट हो जाता है-उसका अज्ञान विनष्ट होकर उसका जीवन प्रकाशमय हो जाता है। [ख] (सः) = वह (पाप्मना) = पाप से (व्यावृत्त:) = दूर [हटा हुआ] होता है। [ग] (तस्मिन्) = उसमें वे (सर्वाणि) = सब (ज्योतीषि) = ज्योतियाँ होती हैं (यानि त्रीणि) = जो तीन (प्रजापतौ) = प्रजारक्षक प्रभु में हैं। ये ज्योतियाँ इसके जीवन में शरीर के स्वास्थ्य की दीसि के रूप में, मन के नैर्मल्य के रूप में तथा मस्तिष्क की ज्ञानज्योति के रूप में प्रकट होती हैं। २. उस व्यक्ति के जीवन में ये ज्योतियों प्रकट होती हैं, (य:) = जोकि (सलिले) = [सत् लीनम् अस्मिन्] यह कार्यजगत् जिसमें लीन होकर रहता है, उस प्रकृति में (तिष्ठन्तम्) = स्थित हुए-हुए (हिरण्ययम्) = इस चमकीले [हिरण्मय] (वेतसम्) = [ऊतं स्यूतं] परस्पर सम्बद्ध लोक लोकान्तरोंवाले संसार को वेद-जानता है और जो यह जानता है कि (स:) = वह (वै) = निश्चय से (प्रजापति:) = प्रजापालक प्रभु (गुह्याः) = मेरी हृदय-गुहा में ही स्थित है। इसप्रकार जाननेवाला व्यक्ति अन्धकार व पाप से दूर होकर ज्योतिर्मय जीवनवाला बनता है।
Essence
जो व्यक्ति इस चमकीले, परस्पर सम्बद्ध लोक-लोकान्तरोंवाले, प्रकृतिनिष्ठ संसार को जानता है तथा प्रभु को हृदयस्थ रूपेण प्रतीत करता है, वह अन्धकार से ऊपर उठता है, पाप से दूर होता है तथा प्रभु की ज्योतियों को प्राप्त करके "स्वस्थ, निर्मल व दीप्स' जीवनवाला बनता है।
Subject
'सृष्टि व प्रभु' को समझनेवाले में तीन बातें