Available Bhashyas

Bhashyas

Choose the bhashyas to show on this mantra page.

Atharvaveda - Mantra 33

Atharvaveda 10/2/33

10 Sukta
33 Mantra
10/2/33
Devata- ब्रह्मप्रकाशनम्, पुरुषः Rishi- नारायणः Chhanda- अनुष्टुप् Suktam- ब्रह्मप्रकाशन सूक्त
Mantra with Swara
प्र॒भ्राज॑मानां॒ हरि॑णीं॒ यश॑सा सं॒परी॑वृताम्। पुरं॑ हिर॒ण्ययीं॒ ब्रह्मा वि॑वे॒शाप॑राजिताम् ॥

प्र॒ऽभ्राज॑मानाम् । हरि॑णीम् । यश॑सा । स॒म्ऽपरि॑वृताम् । पुर॑म् । ह‍ि॒र॒ण्ययी॑म् । ब्रह्म॑ । आ । वि॒वे॒श॒ । अप॑राऽजिताम् ॥२.३३॥

Mantra without Swara
प्रभ्राजमानां हरिणीं यशसा संपरीवृताम्। पुरं हिरण्ययीं ब्रह्मा विवेशापराजिताम् ॥

प्रऽभ्राजमानाम् । हरिणीम् । यशसा । सम्ऽपरिवृताम् । पुरम् । ह‍िरण्ययीम् । ब्रह्म । आ । विवेश । अपराऽजिताम् ॥२.३३॥

Available Bhashyas

1 Bhashyas
Meaning
१. जिस समय हम इस शरीर-नगरी को पूरी तरह से स्वस्थ रखने का प्रयत्न करते हैं तब यह अन्नमयकोश में (प्राभ्राजमानाम्) = तेजस्विता से दीप्त होती है [भ्राज़ दीसौ]। यह प्राणमयकोश में प्राणशक्तिपूर्ण होने से हरिणीम् सब दुःखों को हरण करनेवाली होती है। इसमें रोगों का प्रवेश नहीं होता। मनोमयकोश में यह (यशसा संपरीवृतानाम्) = सब यशस्वी-प्रशस्त भावनाओं से पूर्ण होती है। विज्ञानमयकोश में यह (हिरण्ययीम्) = हितरमणीय ज्ञानज्योति से परिपूर्ण होती है और आनन्दमयकोश में (अपराजिताम्) = किन्हीं भी अशुभ आसुर भावनाओं से पराजित नहीं होती। यह कोश 'सहस' वाला है-शत्रुकषर्ण शक्तिवाला है, अतएव आनन्दमय है। इस नगरी में (ब्रह्म आविवेश) = प्रभु का प्रवेश होता है, अर्थात् यहाँ प्रभु का दर्शन होता है।
Essence
हम इस शरीर-नगरी को 'प्रभ्राजमाना, हरिणी, यश:संपरीवृता, हिरण्ययी व अपराजिता' बनाएँ। इसमें हमें प्रभु का दर्शन होगा। गतमन्त्र के अनुसार इस शरीर नगरी को 'प्रभ्राजमाना' बनाने की कामनावाला व्यक्ति 'अथर्वा' [अथ अर्वा] आत्मनिरीक्षण की वृत्तिवाला बनता है। आत्मनिरीक्षण करता हुआ यह शरीर में वीर्य-रक्षण का पूर्ण प्रयत्न करता है। यह वीर्य उसके लिए 'वरणमणि' बनती है सब रोग व मलिनताओं का निवारण करनेवाली। यह कहता है कि -
Subject
प्रभाजमाना-अपराजिता